फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Forty thousand rupees were looted by holding a pistol to the customer service center operator

Deoria News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को पिस्टल सटाकर चालीस हजार रुपये लूटे

Sun, 13 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand rupees were looted by holding a pistol to the customer service center operator
सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार लूट करने वाले संदिग्ध
रुद्रपुर। एक ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने दिनदहाड़े चालीस हजार रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। घटना शनिवार की दोपहर रुद्रपुर-देवरिया मार्ग स्थित बैरियाघाट चौराहे पर हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पिस्टल सटाकर लूट की। दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। घटना को अंजाम देने से पहले एक दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाश मुंह बांध कर जाते हुए दिख रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी तिवारी टोला निवासी तीर्थराज तिवारी करीब एक माह से बैरियाघाट चौराहे पर संत गोपाल पांडेय के मकान में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं। उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया है। संचालक के अनुसार दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने मुंह गमछे से बांध रखा था। एक युवक खाता खुलवाने के लिए प्रक्रिया पूछने लगा। इस दौरान दूसरे से पिस्टल निकाल कर सटा दी। यह देख दुकान में मौजूद एक अन्य ग्राहक भी सहम गया। बदमाशों ने काउंटर में रखे करीब चालीस हजार रुपये लूट लिए। बाइक सवार बदमाश देवरिया की तरफ से दुकान पर आए और रुद्रपुर की ओर भाग निकले। संचालक के शोर मचाने पर अन्य दुकानदार एकत्र हुए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह ने कहा कि चौराहे के दूसरी दुकान पर सीसीटीवी में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
सेवा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाने का बदमाशों को मिला फायदा
रुद्रपुर। बैरियाघाट चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र पर सीसीटीवी नहीं लगने से पुलिस को लूट की जांच करने में दिक्कत उठानी पड़ी। मौके पर जुटे लोगों के अनुसार यदि ग्राहक सेवा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते तो लूट करने वाले बदमाशों को पकड़ने में आसानी होती। घटना से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाश मुंह बांध कर आते हुए दिख रहे हैं। लूट करने वाले बदमाशों की करतूत से पुलिस को बाकायदा रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। पुलिस लूट के स्थान से नगर के पूर्वी बाईपास तक पंप और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी से रिकॉर्ड खंगाल कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed