{"_id":"66ef720dbd85d8a5d50e1afc","slug":"former-student-ias-dr-chandrabhushan-welcomed-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-135805-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरातन छात्र आईएएस डॉ. चंद्रभूषण का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरातन छात्र आईएएस डॉ. चंद्रभूषण का हुआ स्वागत
Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
मदनपुर। श्री हनुमान विद्या मंदिर बरांव में शनिवार को पुरातन मेधावी अभिनंदन समारोह में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव अपनी प्राथमिक कक्षा को देख भाव-विभोर हो गए। चकिया गांव के मूल निवासी आईएएस डॉ. चंद्रभूषण का इंटर कॉलेज में छात्रों ने स्वागत किया। उन्होंने स्कूल परिसर में अपने शिक्षा के अनुभवों को छात्रों से साझा किया।
डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी वर्तमान में प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं जल वायु परिवर्तन के विशेष सचिव हैं। उन्हें वर्ष 2021 में यूपी रत्न और संस्कृत भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा श्रीहनुमान विद्या मंदिर बरांव में हुई थी। शनिवार को स्कूल में आयोजित पुरातन मेधावी सम्मान समारोह में उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कॉलेज की और से उन्हें स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के अनुभवों को छात्र कभी भूलता नहीं। सामान्य परिवेश होने के बावजूद भी क्षेत्र के शिक्षण संस्थान से उन्हें संस्कार युक्त शिक्षा मिली। अपनी माटी पर सम्मान से गर्व होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बसंत कुमार मिश्र, नंद कुमारी राव, त्रिभुवन नारायण दूबे, हरिवल्लभ सिंह, संजय कुमार चंद, संजय सिंह सोलंकी, अशोक सिंह, योगेंद्र कन्नौजिया, अभय कुमार, अमित राय, रामाश्रय प्रजापति, सत्यम, देवानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।