{"_id":"658088f819c59fb48207347d","slug":"former-mlas-facebook-id-hacked-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-15332-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूर्व विधायक की फेसबुक आईडी हैक, अश्लील तस्वीरे, वीडियो डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूर्व विधायक की फेसबुक आईडी हैक, अश्लील तस्वीरे, वीडियो डाला
Mon, 18 Dec 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक खोखा सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर की शिकायत
रुद्रपुर। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह की फेसबुक आईडी सोमवार की सुबह पांच बजे से हैक हो गई। हैकर उनके फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो डाल रहा है। अचानक पूर्व विधायक के फेसबुक पेज से अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट होने से हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी संकल्प शर्मा से की।
पूर्व विधायक ने सुबह दस बजे पुलिस अधीक्षक से मिलकर आईडी बंद कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि हैकर ने पेज पर आठ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस का साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है। विधायक ने लोगों से आईडी हैक होने से आपत्तिजनक पोस्ट पर ध्यान न देने की अपील की है।