{"_id":"646e5749201afd36f00d87d6","slug":"forest-mafia-was-cutting-green-trees-two-were-fined-deoria-news-c-7-1-180128-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वन माफिया काट रहे थे हरा पेड़, दो पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वन माफिया काट रहे थे हरा पेड़, दो पर लगाया जुर्माना
Wed, 24 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोन्नहवालिया में बुधवार को वन माफिया चोरी से सागवान का हरा पेड़ काट रहे थे। जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा कटे हुए पेड़ों को जब्त कर लिया और आरोपियों के विरुद्ध जुर्माना लगाया। कोन्नहवालियां गांव में रहने वाले दो लोगों द्वारा बिना परमिट के चोरी से सागौन का हरा पेड़ कई दिनों से कटवाया जा रहा था। दोपहर में किसी ने जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी। खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वन दरोगा द्वारा जब पेड़ों की गिनती की गई तो कुल 19 पेड़ मौके से काटे गए थे। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नेबूलाल व मुन्ना तिवारी हरा पेड़ कटवा रहे थे था, जो अवैध था और परमिट नहीं था। इसलिए दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभाग विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया।