फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For the benefit of the capitalists grew up Notbandi subhashini

पूंजीपतियों की सहूलियत के लिए हुई नोटबंदी ः सुभाषिनी

Thu, 23 Feb 2017 11:00 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 23 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
For the benefit of the capitalists grew up Notbandi subhashini
देवरिया के लार बाजार में जनसभा को संबोधित करतीं सुभाषिनी अली। - फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट (देवरिया)। भारत में बेरोजगारी महामारी की तरह फैल रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर जनता को नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया है। पीएम का अर्थ पेटू बताते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान नरेंद्र मोदी ने लाखों-करोड़ों गरीबों की जेब काटी है।
विज्ञापन


यह बातें लार बाजार में गुरुवार को माकपा की पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली ने कही। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आए कालाधन का जनता के बीच बिना हिसाब किए उसे पूंजीपतियों में बांट दिया गया। इन दिनों चुनाव में भाजपा लोक लुभावनी बातें ज्यादा कर रही है। लेकिन जनता इनकी बातों में फंसने वाली नहीं है। लोकसभा चुनाव से पूर्व किए गए वादों को आज तक भाजपा ने पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


नोटबंदी की मार सिर्फ गरीब, किसान और मजदूरों को झेलनी पड़ी। नोटबंदी से भ्रष्टाचार बढ़ गया है। दो हजार की नोट सरकार पूंजीपतियों के सहूलियत के लिए चलवाई है। मुख्यमंत्री अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि सपा जाति-पाति की राजनीति करती है। जनता इसे समझ चुकी है। बसपा की मुखिया लाखों-करोड़ों लेकर टिकट देती हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, सुरक्षा के मामले में पूर्वांचल पिछड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed