{"_id":"6037e9178ebc3ee9620c4dd3","slug":"food-safety-department-raid-in-shops-5-samples-collected-deoria-news-gkp386197373","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा, पांच नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा, पांच नमूने लिए
विज्ञापन

देवरिया। मिलावटी खाद्य तथा पेयपदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के मालवीय रोड तथा मलसी चौराहा पर छापा मारा और पांच नमूने लिए। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अमित किशोर के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मालवीय रोड पर फेरी लगाकर दूध बेचने वालों की जांच की और गाय के दूध का तथा भैंस के दूध का नमूना लिया। टीम पथरदेवा क्षेत्र के मलसी चौराहे पर पहुंची, जहां मिठाई की एक दुकान पर छापा मारा गया। यहां से टीम ने छेने की मिठाई का नमूना लिया। इसके अलावा हनुमान मंदिर एवं परशुराम चौराहा पर सचल परीक्षण वाहन पहुंचा, जहां 50 खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया तथा खाद्य विक्रेताओं, उपभोक्ताओं को परिणाम से अवगत कराया गया। इसमें छेने की मिठाई, लड्डू, हल्दी एवं अन्य खाद्य पदार्थ शामिल थे। इसमें 12 खाद्य पदार्थ अधोमानक, एक असुरक्षित पाया गया। खाद्य कारोबारियों तथा उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए उन्हें सामान्य मिलावट तथा उसके परीक्षण से अवगत कराया गया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार शामिल रहे।
जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत पांच नमूने लिए गए। उसे खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। -रमेश चंद्र पांडेय, अभिहित अधिकारी