{"_id":"6190044a498d1231ef3b87ae","slug":"food-deoria-news-gkp4162312197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांचे गए खाद्य पदार्थों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांचे गए खाद्य पदार्थों के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने फूड सेफ्टी वैन को दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में मिलावट से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके मद्देनजर फूड सेफ्टी वैन को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन स्थानों पर वैन में खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच कर लोगों को जागरूक किया गया। 44 खाद्य पदार्थों की जांच में सात अधोमानक और एक असुरक्षित मिला।
फूड सेफ्टी वैन बस स्टेशन के समीप पहुंची। यहां 15 विक्रेताओं के खाद्य पदार्थों के नमूनों का परीक्षण किया गया। बैतालपुर बाजार में 18 खाद्य कारोबारियों ने अपने विभिन्न खाद्य पदार्थों के परीक्षण कराया। यहां से वैन गौरी बाजार पहुंची, जहां 11 खाद्य कारोबारियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों का परीक्षण कराया। लोगों ने कहा कि यह अच्छा कदम है और विभाग के कार्य की सराहना की। वैन के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, मनीष मल्ल, डॉ. सुभेष कुमार, अजीत त्रिपाठी मौजूद रहे।