फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   flood situation is being severe

बांध कटने से पहले ही डूबने लगे गांव, चारों तरफ से पानी से घिरा भिरवा और पटवनिया गांव

Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
flood situation is being severe
बांध कटने से पहले ही डूबने लगे गांव, चारों तरफ से पानी से घिरा भिरवा और पटवनिया गांव
विज्ञापन

बांध पर शरण लेने लगे लोग
रुद्रपुर। दोआबा और कछार क्षेत्र में बाढ़ का संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। लाल निशान को पार करने के बाद राप्ती और गोर्रा नदियों का जलस्तर तेजी से डेंजर लेवल की ओर बढ़ रहा है। नदियों में उफान के कारण बरसात के पानी से दोआबा क्षेत्र की करीब दो हजार हेक्टेयर भू भाग जलमग्न हो गया है, वहीं आधा दर्जन गांव चारों ओर से पानी से घिरे हैं।

भिरवा और पटवनिया गांव में हालात बद से बदतर होते जा रहे है। दोनों का संपर्क मार्ग डूब गया है। लोग गांव छोड़कर बंधों पर शरण ले रहे हैं। गांव वाले थर्माकोल की नाव से जान जाखिम में डालकर गांव से बाहर निकल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने शुक्रवार को दोआबा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का दौराकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि दोआबा में स्थिति भयावह होने के बाद भी प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा है। पटवनिया गांव चारों ओर से पानी से घिरा है। यहां के गरीब लोगों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। गांव की महिलाएं और बच्चे बंधों पर रात काट रहें है। इन गांवों में अब तक प्रशासन की ओर से कोई अहेतुक सहायता नहीं मिली। गांव के लोगों को नाव की जरूरत है। लेकिन प्रशासन की ओर से चारों ओर से पानी घिरे गांवों में नाव का इंतजाम नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से मैरूंड गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की। गांव के हीरालाल, गणेश, विजय, रामगोविंद यादव, दौलत देवी, गुड्डी देवी, इष्टदेव यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, प्रिंस, रामबिलास यादव, महंत यादव, सुधाकर यादव, गुलाब यादव आदि ने कहा कि चारों ओर से पानी से घिरने से बाढ़ से भी बदतर हालत हो गई है। बांध पर दबाव बनने से गांव वालों को भारी तबाही की चिंता सता रही है। उन्होंने प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग की। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि मैरूंड गांवों में लेखपाल को सर्वे कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed