फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five trains including Bagh Express cancelled, Garib Rath arrived 12 hours late

Deoria News: बाघ एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त, गरीब रथ 12 घंटे विलंब से पहुंची

Mon, 12 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five trains including Bagh Express cancelled, Garib Rath arrived 12 hours late
देवरिया/भटनी। कोहरे के चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण और लेटलतीफी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। बाघ एक्सप्रेस समेत पांच महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां निरस्त रही। वहीं सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 12 घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा सात अन्य ट्रेनों के घंटे विलंब से यात्री पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन

करीब एक महीने से लगातार कोहरे के कहर से ट्रेनों की समय-सारिणी बिगड़ गया है। आलम है कि सुबह के ट्रेनें रात में जा रही हैं। सोमवार को हावड़ा -काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, प्रयागराज-मुज्जफरपुर बापूधाम एक्सप्रेस, धनबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस और गोरखपुर-सिवान पैसेंजर निरस्त रही।
विज्ञापन

वहीं सहरसा-अमृतसर गरीब रथ 12 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दादर-गोरखपुर स्पेशल आठ घंटे, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस छह घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का लेटलतीफी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed