फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five teachers found absent in composite school

Deoria News: कंपोजिट विद्यालय में पांच शिक्षिका मिलीं अनुपस्थित

Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five teachers found absent in composite school
डायट परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में डायट प्राचार्य अनिल कुमार के निरीक्षण में मिली कमियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। डायट परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में डायट प्राचार्य अनिल कुमार के निरीक्षण में पोल खुल गई। प्राचार्य ने परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। प्राचार्य ने पांच अध्यापिका को अनुपस्थित पाया। जांच के दौरान पता चला कि इंदु तिवारी प्रधानाध्यापक तथा सहायक अध्यापक सरोजनी देवी सीएल पर थीं। जबकि पूर्णिमा मिश्रा, निधि कुशवाहा एवं पूनम तिवारी सहायक अध्यापक प्रसूता अवकाश पर थीं। उपस्थित शिक्षकों द्वारा दीक्षा एप का प्रयोग करते सबसे कम पाया गया। शिक्षकों की अभिरुचि नहीं दिखी। यही नहीं मध्याह्न भोजन खिलाने की व्यवस्था खराब थी। कुछ बच्चे खड़े होकर तो कुछ इधर-उधर घूम कर के दीवाल पर रखकर भोजन कर रहे थे। पेयजल की व्यवस्था भी खराब मिली। रसोई कक्ष में भी साफ-सफाई, समान के रखरखाव की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। निपुण भारत की प्रगति भी खराब मिली। जिन अध्यापकों को निपुण भारत की जिम्मेदारी दी गई है, उसमें अनिरुद्ध यादव, अजीत कुमार, प्रतिमा यादव तथा नित्यानंद द्विवेदी अभी भी बीएलओ के कार्य पर पाए गए। डायट प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed