फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five people were booked for assault

Deoria News: मारपीट के आरोप में पांच लोगों का चालान

Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Five people were booked for assault
खुखुंदू। मंगराईच गांव में पुरानी रंजिश और प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मंगराईच गांव में जितेंद्र कुमार और उनके सगे भाई राम नक्षत्र के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाई रविवार को आपस में मारपीट करने लगे। पुलिस ने जितेंद्र, उसके बेटे राजकुमार और भाई राम नक्षत्र को हिरासत में ले लिया। उधर, मंगराईच गांव में ही प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर नागेंद्र कुमार और प्रेमचंद चौहान के बीच मारपीट होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, मगर नहीं माने। लोगों ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मंगराईच गांव में हुए विवाद में पांच लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed