फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five members of advocate's family died in the accident

Deoria News: हादसे में अधिवक्ता के परिवार के पांच लोगों की मौत

Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Five members of advocate's family died in the accident
भाटपाररानी के फुलवरिया में ट्रक और कार के टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार।संवाद
उपनयन संस्कार में जा रहे थे बिहार के मैरवा स्थित बाबा हरिराम धाम
विज्ञापन

- हादसे में पति, पत्नी, बेटा घायल
- कार का अगला पहिया बर्स्ट होने से हुआ हादसा
- भाटपारानी-मैरवा मार्ग पर हुई घटना
पेज एक के लिए -
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो भाटपारारानी/ देवरिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे से चंद कदम की दूरी पर बहियारी बघेल गांव के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार का पहिया बर्स्ट होने से ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अधिवक्ता की पत्नी और दो भाईयों की पत्नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दामाद सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोग जुट गए और ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतकों और घायलों को कार से बाहर निकाला। कार सवार उपनय संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार के मैरवा स्थित बाबा हरिराम धाम जा रहे थे। जानकारी होने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच गए। जबकि तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
रुद्रपुर कस्बे के भर टोली निवासी व तहसील के अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र, उनके भाई चंद्र प्रकाश मिश्र, श्रीप्रकाश मिश्र के परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार सोमवार को करीब सात बजे कार से मैरवा बिहार के लिए निकले थे, जहां पर श्रीप्रकाश की बेटी श्वेता के बेटे रुद्र का उपनयन संस्कार बाबा हरिराम ब्रह्म स्थान पर होना था। उसमें उन्हें शामिल होना था। कार सवार भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भाटपारानी-मैरवा मार्ग पर बहियारी बघेल गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक कार का अगला एक पहिया ब्रस्ट हो गया, इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। जोर टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर कर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निलकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कार में सवार विमला देवी 65 पत्नी श्रीप्रकाश, त्रिशूली 60 पत्नी आनंद प्रकाश, गीता 55 पत्नी चंद्र प्रकाश, सिद्धी ढाई साल पुत्री कृष्ण कुमार निवासी परसिया अहीर और कार चालक अरशद 22 निवासी अमौनी, रुद्रपुर की मौत हो गई। जबकि सदर कोतवाली के परसिया अहीर गांव निवासी कृष्ण कुमार 30, उनकी पत्नी अंजना 28, बेटा कान्हा उर्फ रिपुदमन डेढ़ साल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए आस-पास के लोगों और पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम संजीव उपाध्याय, सीओ विनय कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल की इमरजेंसी और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोट
---------
कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों के मरने के पुष्टि हुई है। एक ही परिवार के तीन अन्य घायल है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed