फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five lakh fine on the head of illegal mining

Deoria News: अवैध खनन कराने वाले प्रधान पर पांच लाख का जुर्माना

Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five lakh fine on the head of illegal mining
अफसरों के पास वीडियो पहुंचने पर खनन विभाग की ओर से कराई गई जांच में हुई पुष्टि
विज्ञापन

प्रधान की शह पर हिस्ट्रीशीटर ने कराया था तालाब से अवैध मिट्टी खनन
देवरिया। तालाब से अवैध मिट्टी खनन कराकर बेचने के आरोपी ग्राम प्रधान पर खनन विभाग ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर डीएम के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। पंद्रह दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि नहीं देने पर आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव के प्रधान नूर आलम अपने ग्राम सभा के एक तालाब से क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को मिट्टी बेच दिए थे। जेसीबी से तालाब की खोदाई शुरू की गई और करीब दस हजार से अधिक ट्राली मिट्टी निकाली गई। गांव के एक व्यक्ति ने मिट्टी खोदाई का वीडियो बनाकर खनन अधिकारी और एसडीएम को भेज दिया।
विज्ञापन

जांच में गांव के प्रधान नूर आलम की ओर से मिट्टी बेचने की पुष्टि हुई। खनन विभाग की तरफ से पक्ष रखने के लिए प्रधान को नोटिस दी गई, लेकिन तय समय के अंदर कोई जवाब नहीं दिया गया। मामला डीएम तक पहुंचा तो डीएम के आदेश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अवैध रूप से मिट्टी खनन कराने के आरोप में ग्राम प्रधान पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई थी। निर्धारित अवधि में जुर्माना नहीं जमा करने पर आरसी जारी कर वसूली कराई जाएगी। -अरुण कुमार राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed