फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five children started drowning in a pond, young men jumped in and saved their lives.

Deoria News: पोखरे में डूबने लगे पांच बच्चे युवकों ने कूदकर बचाई जान

Sun, 31 May 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five children started drowning in a pond, young men jumped in and saved their lives.
पैकौली। तीन दिन पहले ही जलाशयों में डूबने से हो रही मौतों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की थी। नदी के किनारे सतर्कता का बैनर लगाया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद शनिवार की शाम को सुरौली थाना क्षेत्र के पवहारी महाराज की कुटी स्थित पोखरे में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे। वहां दौड़ लगाने वाले युवकों ने बच्चों को डूबता देखकर पोखरे से सबको बाहर निकाला। सुरौली गांव निवासी विनोद कुशवाहा की बेटियां शोभा, सुमन, राधा व अनुपमा और पुत्र गुडन कुशवाहा बिना घरवालों को बताए कुटी के पोखरे पर नहाने चले गए थे। नहाते समय बच्चे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चले गए। इस दौरान पांच बच्चे डूबने लगे। वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर कुटी परिसर में दौड़ लगाने वाले कई युवक तत्काल पोखरे में छलांग लगा दिए और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ देर तक बच्चे काफी घबराहट में थे। थोड़ी देर बाद सामान्य हुए। तब तक घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और युवकों का आभार जताया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते युवकों ने साहस नहीं दिखाया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed