फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five arrested including jeweler for stealing

Deoria News: घर-दुकानों में चोरी करने वाले ज्वेलर समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including jeweler for stealing
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

रेकी करने के बाद शहर के सूने मकानों और दुकानों को बनाते हैं निशाना

देवरिया। शहर की दो दुकानों और एक मकान में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया। पकड़े गए पांच आरोपियों के पास से 27000 नकद और सोने का गहना बरामद किया गया। इनमें से एक आरोपी की ज्वैलरी शॉप है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य युवकों की तलाश कर रही है।
शहर के भीखमपुर रोड में साहू लेडीज वर्ल्ड और सोमनाथ मंदिर के पास शालिनी सेरेमिक की दुकान में नवंबर में चोरी हुई थी। इसके अलावा गरूलपार मोहल्ले में बलिया के रहने वाले प्रशांत सिंह के मकान में करीब दस लाख की चोरी हुई थी। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल भीखमपुर रोड के बतासा गली निवासी विवेक गुप्ता, सब्जी मंडी अर्जुन रोड निवासी आकाश चौहान, रजला सेंटर चौराहा निवासी अमन खरवार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के मरचहिया बेलवनिया गांव निवासी अनिल सोनकर और भीखमपुर रोड निवासी गौरव वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से नकदी और सोने का गहना बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों का नाम बताया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी रेकी करने के बाद शहर के सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन

----
चोरी का जेवर खरीदता है गौरव
भीखमपुर रोड निवासी गौरव वर्मा की शहर में सोने-चांदी की दुकान है। पुलिस की माने तो गौरव शहर में सक्रिय चोरों के संपर्क में रहता है और चोरी का जेवर कम दाम पर खरीदता है। गौरव के पास से ही चोरी के सभी जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल से कई ऐसे नंबर मिले हैं, जो चोरों तक पहुंचाने में मददगार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed