फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First sister's eye arises, then brother's sense

पहले बहन की डोली उठी फिर भाई की अर्थी

Fri, 27 Apr 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Fri, 27 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
First sister's eye arises, then brother's sense
अमित की मौत की खबर सुनने के बाद बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
लार। क्षेत्र के खेमादेई गांव में बहन की शादी से चंद घंटे पहले ही सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई। इससे पूरा परिवार और गांव गम में डूब गया। मातम के बीच बहन की शादी मंदिर में संपन्न हुई, इसके बाद बहन की डोली उठी और पीछे भाई की अर्थी। 
विज्ञापन

लार बस स्टैंड से रिश्तेदार को रिसीव कर घर जाते समय एक युवक की बेकाबू कार पलटने से मौत हो गई।  हादसे में तीन दोस्त बाल-बाल बच गए। इकलौते युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खेमादेई गांव निवासी अनिल सिंह की बेटी चंदा की बरात शुक्रवार को आने वाली थी। इसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। चंदा का इकलौता भाई अमित के कुछ परिचित बृहस्पतिवार रात सलेमपुर पहुंचे। रात होने के कारण लार आने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। फोन करने पर अमित कार से सलेमपुर पहुंचा और रिसीव कर घर के लिए चला। रात करीब 11 बजे अभी वह गांव में टर्निंग प्वांट पर पहुंचा था कि कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। अमित को लेकर लोग सीएचसी पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कार में सवार गोलू, दीपक और शालू बाल-बाल बच गए। इससे गांववाले सन्न रह गए। एसओ श्रवण यादव ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के बजाए लार नगर के मठ मंदिर पर गमगीन माहौल के बीच चंदा की शादी हुई। अनिल सिंह दुबई में काम करते हैं। इकलौते बेटे अमित के अलावा दो बेटी चंदा और प्रिया हैं। चंदा की शादी गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के कोठा गांव निवासी समरजीत बहादुर से तय थी। शुक्रवार को बारात आनी थी। आंगन में महिलाएं व युवतियां ढ़ोल की थाप पर मंगल गीत गा रही थीं। करीबियों को रिसीव करने गए अमित के आने का इंतजार घर वाले कर रहे थे। लेकिन उन्हे क्या पता था कि रास्ते में काल बनकर मौत इंतजार कर रही है। इसकी जानकारी महिलाओं को भले ही नहीं दी गई। लेकिन आभास हो गया था। बेटा पक्ष के कहने पर अनिल ने मंदिर से सादगी के बीच शादी करने का निर्णय लिया। बहन की डोली और इकलौते भाई की अर्थी महज कुछ घंटे के अंतराल पर उठी। हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया। मां और बहनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed