फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   first roja celebrated

Deoria News: रोजेदारों ने रखा पहला रोजा, इबादत में जुटा मुस्लिम समाज

Wed, 13 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
first roja celebrated
कुरानख्वानी और नफिल नमाज से कर रहे अल्लाह की इबादत
विज्ञापन

.....फाेटो समाचार


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार को चांद दिखने के साथ ही इबादत के माह रमजान की शुरुआत हो गई। मंगलवार से रमजान का पहला रोजा रोजेदारों ने अकीदत के साथ रखा। इसे लेकर मुस्लिम मोहल्लों में रौनक और चहल-पहल रही। रेलवे स्टेशन रोड से लेकर तहसील चौक तक विभिन्न प्रकार की सेवइयां, खजूर, रूहआफजा, कुर्ता-पजामा, टोपी, दीनी किताबें, फल आदि की दुकानों पर शाम को रोजेदारों ने जमकर खरीदारी की।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम अशफाक अहमद काशमी ने बताया कि पाक महीने रमजान में इस्लाम मजहब को मानने वाले लोग पूरे एक माह रोजा रखते हैं। रमजान महीने में मुसलमानों को रोजा रखना अनिवार्य होता है। इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पाक माना जाता है। इस पूरे महीने मुस्लिम लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं। अपना ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हुए इस महीने के आखिर में ईद-उल-फितर मनाते हैं। इस महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरानशरीफ मिली थी। इसलिए लोग अपनी इच्छाओं को मारकर पूरा महीना रोजा रखते हैं। मस्जिदों और घरों में पूरे महीने तरावीह की नमाज पढ़कर अल्लाह की इबादत में गुजारते हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने में अल्लाह की इबादत करने से वह प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन




तहसील चौक से रेलवे स्टेशन रोड का बाजार दिखा गुलजार
शहर में रेलवे स्टेशन रोड से लेकर तहसील चौक तक रमजान से जुड़े सामान की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि सेवईं पुराने मूल्य पर ही बिक रही है। सूखे मेवा के दाम में जरूर इजाफा हुआ है। सेवईं के थोक दुकानदार राजू खान ने बताया कि लोकल सेवईं 70 से 80 रुपये किलो है। वहीं, वाराणसी से आने वाली स्पेशल सेवईं 120 से 160 रुपये किलो बिक रही है। इसमें लच्छा के अलावा सामान्य सेवईं भी है। सूखे मेवे में खजूर अलग-अलग प्रकार का है, जो 200 से लेकर एक हजार रुपये किलो तक में उपलब्ध है। मखाना 1200 से लेकर 1400 रुपये किलो, चिरौंजी 2100 से 2200 रुपये किलो, बादाम 900 रुपये किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed