फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   firing in pooja

गोली

Wed, 09 Oct 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
firing in pooja
रुद्रपुर इलाके के करनपुरा गांव में विसर्जन जुलूस में गोली चलने से नाराज सड़क जाम किए लोगों से बात - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
रुद्रपुर के करनपुरा गांव की घटना, एसडीएम-सीओ के आश्वासन पर माने लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। करनपुरा गांव में बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। गांव के एक मनबढ़ युवक ने प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर के चालक पर फायर कर दिया। संयोग से ड्राइवर बाल-बाल बच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने विसर्जन रोक कर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम-सीओ ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। देर रात कड़ी सुरक्षा में प्रतिमा विसर्जन हुआ।

करनपुरा निवासी बलवंत सिंह ट्रैक्टर ट्राली पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। जुलूस में गांव के लोग जयकारा लगाते चल रहे थे। करनपुरा और जगत माझा गांव के बीच अचानक गांव के एक युवक ने जुलूस में पहुंच कर तमंचे से ट्रैक्टर चला रहे युवक पर फायर झोंक दिया। वह गोली चलाकर मौके से भाग गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक दो दिन पहले पूजा पंडाल में भी आकर गाली दे रहा था। बलवंत ने उसे पूजा पंडाल में अपशब्द कहने से मना किया, जिससे वह खार खाया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुनील कुमार सिंह और सीओ दिनेश कुमार सिंह यादव से ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट होने के बाद ग्रामीण विसर्जन के लिए राजी हुए। बलवंत सिंह ने पुलिस को गांव के प्रभाकर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed