फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire started due to cylinder leakage, three huts burnt

Deoria News: सिलिंडर लिकेज से लगी आग, तीन रिहायशी झोपड़ियां जलीं

Sun, 23 Apr 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to cylinder leakage, three huts burnt
भटनी के सिंगहीडीह गांव में सिलेंडर लीकेज से लगी आग
आग बुझाते तीन झुलसे, तीन लाख का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव में भोजन पकाते समय सिलिंडर लिकेज होने से शनिवार रात आग लग गई। जिसमें तीन रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। आग पर काबू पाने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए। उनका इलाज सीएचसी पर कराया गया। आग में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलने की बात कही जा रही है। भटनी के सिंगहीडीह गांव में जीवित राजभर के परिवार की महिलाएं शनिवार रात भोजन पका रही थीं। इसी बीच सिलिंडर में लिकेज से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन रिहायशी झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। आगलगी में प्रमोद राजभर, जीवित राजभर, विनोद राजभार की रिहायशी झोपड़ी जल गईं। आग की लपटें देख ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। आग बुझाने के प्रयास में जंगबहादुर, शिवसागर, परमहंस आदि झुलस गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जंगबहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगलगी की घटना में झोपड़ी में रखा गेहूं, चावल समेत तीन लाख का सामान जल गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग लगने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed