फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in pattal factory

Deoria News: पत्तल फैक्टरी में लगी आग से 13 लाख का तैयार माल जला

Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
fire in pattal factory
लार के पत्तल फैक्ट्री में लगी आगफोटो- संवाद
सुबह साढ़े तीन बजे लगी आग, काफी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लारचनुकी। नगर के एक वार्ड में पत्तल बनाने की फैक्टरी में बुधवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी के अंदर रखा पत्तल बनाने का कच्चा मैटेरियल सहित 430 बोरी सहित तेरह लाख से अधिक का समान राख हो गया।
तड़के साढ़े तीन बजे के करीब फैक्टरी से धुआं निकलते देखकर लोगों ने घटना की जानकारी फैक्टरी स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे फैक्टरी स्वामी ने देखा तो अंदर रखा सामान जल के राख हो चुका था। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तीन घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आबादी के बीच आग लगने से लोग घरों से बाहर निकल गए। इस दौरान तीन घंटे से अधिक समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

लार नगर के इंद्रानगर वार्ड निवासी विकास यादव की पत्तल फैक्टरी घर के सामने ही है। रोज की तरह दस से अधिक मजदूर कार्य कर देर शाम को फैक्टरी बंद कर अपने घर चले गए। किसी समय बुधवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा पत्तल बनाने का तेरह लाख से अधिक का सामान व 430 बोरी पत्तल जलकर राख हो गया। तड़के साढ़े तीन बजे फूल तोड़ने पहुंची एक महिला ने देखा कि फैक्टरी से आग की लपटों के साथ धुआं निकल रहा है। उसने फैक्टरी मालिक को जानकारी दी। फैक्टरी मालिक ने शटर खोलकर देखा तो अंदर रखा सामान जल गया था। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ता संकरा होने से मौके पर नहीं पहुंच पाई। साथ पहुंचे कर्मियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार की। वहीं, आबादी के बीच आग लगने की सूचना पर लोग घरों से निकल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डाॅयल यूपी 112 की पुलिस टीम ने घटना की छानबीन में जुटी हुई है।



आग बुझाने के लिए नहीं है अग्निशमन यंत्र

लार। लार नगर के कई वार्डों में छोटी-छोटी फैक्टरियां चल रही हैं। लेकिन आग बुझाने के लिए इन फैक्टरियों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं। जिस फैक्ट्री में आग लगी। इसमें भी मौके पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। मठ वार्ड के पूरब दिशा में एक सोन पापड़ी की फैक्टरी संचालित होती है। किसानों का कहना है कि फसल के बीच फैक्टरी चालू रहती है। कभी-कभी इसमें से चिंगारी भी निकलती है। सूत्रों की मानें तो यहां भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगा है। किसानों ने गेहूं की कटाई खत्म होने तक इसे बंद करने के मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed