फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fire in a house

Deoria News: चूल्हे से छिटकी चिंगारी से लगी आग

Fri, 03 May 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire in a house
- महुआडीह के पड़ौली गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। पड़ौली गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक दो मंजिले मकान में भोजन बनाते समय चूल्हे से छिटकी चिंगारी से घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

महुआडीह थानाक्षेत्र के पड़ौली गांव के काशी सिंह का दो मंजिला मकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम उनकी छोटी बहू नीलम देवी दूसरी मंजिल पर मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी जलाकर भोजन बना रही थीं। इसी बीच चिंगारी चूल्हे से छिटक कर बाहर निकल गई। इससे बगल में रखे और लकड़ी के ढेर में आग लग गई। घर के लोग अभी कुछ समझ पाते कि आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। मकान जलने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक कमरे में रखा कुछ नकदी रुपये सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से एक लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed