{"_id":"67f028e5d4f8222388086384","slug":"fire-destroyed-crops-along-with-two-huts-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-150863-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आग से दो झोपड़ियों समेत फसल जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आग से दो झोपड़ियों समेत फसल जलीं
Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। झोपड़ियों समेत करीब 30 बीघा गेहूं की फसल और 100 बीघा से अधिक डंठल जल गए। हालांकि, लोगों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अलग-अलग जगहों पर आग लगने से पूरे दिन पुलिस प्रशासन हलकान रहा।
सोनाड़ी गांव के सिवान से टंड़वा टोला तक कटी हुई फसल मेंआग लग गई। जानकारी होने पर भलुअनी इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। आग तेजी से सोनाड़ी गांव निवासी बालकिशन, विजय शंकर कुशवाहा के घर तक पहुंच गई। किसी तरह लोगों ने झोपड़ियों में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। जबकि रामकिशन यादव, बाबूराम यादव के गेहूं की फसल जल गई।
उधर, बरांव चौराहा स्थित बरहज-रुद्रपुर मार्ग के पास गेहूं की फसल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जानकारी होने पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी और मदनपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। आग से कर्ण कुमार तिवारी, चंद्रशेखर, हरिशंकर तिवारी आदि का करीब आठ बीघा, राधेश्याम कुशवाहा, कमला यादव का दो-दो बीघा, उमा गोंड़, गोबरी, रामदयाल कुशवाहा का एक-एक बीघा समेत करीब 20 बीघा फसल और डंठल जल गए।