फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire broke out in two huts while heating water, youth burnt to extinguish

Deoria News: पानी गर्म करते समय दो झोपड़ियों में लगी आग, बुझाने में युवक झुलसा

Fri, 16 Jun 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two huts while heating water, youth burnt to extinguish
भाटपार रानी। बनकटा थाना के ग्राम कुरमौली में शुक्रवार दोपहर एक बजे दवा खाने के लिए पानी गर्म करते समय एक व्यक्ति की झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें बकरियां व मुर्गी सहित हजारों का सामान जल गया। आग को गांव वालों ने पंपिंग सेट चला कर बुझाया। इस दौरान आग बुझाते समय एक युवक झुलस गया।
विज्ञापन

ग्राम कुरमौली निवासी मुनीब अंसारी के घर एक रोगी को दवा खिलाने के लिए दोपहर मे चूल्हे पर पानी गर्म किया जा रहा था। तेज पछुआ हवा में आग उनकी झोपड़ी में पकड़ ली। जिससे उसकी दो झोपड़ियां, झोपड़ी में बंधी चार बकरियां, 12 मुर्गियां साइकिल, मोटरसाइकिल, चारपाई, चौकी, कपड़ा, अनाज, बक्सा गहना सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय युवक नसीब भी बुरी तरह से झुलस गया। जिसका बनकटा प्राइवेट इलाज कराया गया। गांव के लोगों ने आसपास के पंपिंग सेटों को चालू कर आग बुझाई। उनका आरोप है कि सूचना के बावजूद भी थाने की दमकल गाड़ी नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed