फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fire broke out in godown of Dona Pattal factory at deoria

Fire In Deoria: दोना-पत्तल फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, 15 लाख का सामान हुआ खाक

Mon, 24 Jul 2023 01:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

सोमवार की भोर में फैक्टरी के आसपास मकान बनवाकर रह रहे लोगों ने गोदाम से धुंआ निकलता देखा। लोगों ने इसकी जानकारी अशोक को दी। फैक्टरी मालिक ने अपने भाई को फोन कर मौके पर भेजा। तभी सूचना पर पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास होने लगा।

विज्ञापन
Fire broke out in godown of Dona Pattal factory at deoria
गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में भटनी अस्पताल व थाने रोड में स्थित थर्माकोल से दोना-पत्तल बनाने वाली एक फैक्टरी के गोदाम में सोमवार की भोर में आग लग गई। जिसमें करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक सारा सामान जल चुका था। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वही फैक्टरी मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर इसे साजिश बताकर जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


भटनी के धर्मखोर बाबू तिवारी टोला गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी अस्पताल व थाना रोड में कामाख्या इंटर प्राइजेज नाम से दोना-पत्तल बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। इसी में उनका गोदाम भी है, जहां फैक्टरी के रा-मटेरियल रखा जाता है। इन दिनों वह किसी काम से मुंबई में हैं। इसके चलते कई दिनों से फैक्टरी बंद थी।
विज्ञापन


सोमवार की भोर में फैक्टरी के आसपास मकान बनवाकर रह रहे लोगों ने गोदाम से धुंआ निकलता देखा। लोगों ने इसकी जानकारी अशोक को दी। फैक्टरी मालिक ने अपने भाई को फोन कर मौके पर भेजा। तभी सूचना पर पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को बोरे में भर कर नहर में फेंका

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में दोना-पत्तल, प्लेट व अन्य रा-मटेरियल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक ने आग में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। पुलिस व लोगों ने आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया है जबकि फैक्टरी मालिक ने इसे साजिश का हिस्सा बताया है।

फैक्टरी मालिक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी जांच करने की मांग की है। एसओ डॉ महेंद्र कुमार ने बताया कि दोना-पत्तल फैक्टरी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। स्थानीयों लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed