{"_id":"68a22f90c4e6d13b5a07398d","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-two-huts-burnt-to-ashes-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160983-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां राख
Mon, 18 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से धूं-धूं कर जलती दोनों झोपड़ियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। अहिरौली गांव में शनिवार की आधी रात को शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो झोपड़ियां जल गईं। दो बाइक, पांच साइकिल, सिलाई मशीन, कपड़े, जेवरात आदि जल गए। हादसे के वक्त गांव में जन्माष्टमी का आयोजन चल रहा था। अचानक आग की लपटें उठती देख लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार, अहिरौली गांव निवासी रामचंद्र और लखीचंद सगे भाई हैं। बघौचघाट कस्बे में फल व सब्जी की दुकान लगाते हैं। शनिवार की रात दोनों भाई दुकान बंद कर घर लौटे। खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात करीब 12 बजे अचानक उनकी झोपड़ियों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
रामचंद्र और लखीचंद ने बताया कि नगदी, बाइक, साइकिल, कपड़े, जेवर व अन्य कीमती सामान जल गए हैं। रविवार की सुबह हल्का लेखपाल गांव पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।