{"_id":"6a285bbe51d6e65fd50bb66d","slug":"fir-registered-against-three-individuals-for-assault-following-court-order-deoria-news-c-208-1-deo1022-184082-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोर्ट के आदेश पर तीन पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोर्ट के आदेश पर तीन पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
भटनी। फरवरी महीने में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। करीब चार महीने बाद आरोपियों पर कार्रवाई के बाद पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, देवघाट गांव निवासी रामभरोसा मिश्र 17 फरवरी को बाजार से जरूरी काम निपटा कर घर लौट रहे थे, तभी पुरानी रंजिश में गांव के दुर्गेश व अन्य दो लोग रास्ते में घेर कर पिटाई कर दी।
मारपीट में पीड़ित के अंगुली से सोने की अंगूठी नीचे गिर गया। आरोप है कि आरोपियों ने चोरी की नीयत से अंगूठी उठा लिया। पीड़ित ने थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नही किया। इसपर रामभरोसा ने न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
करीब चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुर्गेश मिश्र व दो अज्ञात पर मारपीट आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।