{"_id":"6963eb0068f9165d8804be48","slug":"fir-lodged-in-case-of-pushing-off-train-deoria-news-c-208-1-deo1025-172315-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन से धक्का देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन से धक्का देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 11 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार रोड। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार के समीप इंटरसिटी एक्सप्रेस में छिनैती में असफल होने पर युवक को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराने के मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार को भटनी जीआरपी एसओ बीबी राजभर ने विवेचक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित व परिजनों से पूछताछ की।
घटना आठ जनवरी, बृहस्पतिवार की है। गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी प्रभात रंजन मिश्रा यात्रा कर रहे थे। तुर्तीपार रेलवे पुल से करीब 150 मीटर पहले अज्ञात बदमाशों ने उनसे छिनैती का प्रयास किया।
विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरने के कारण प्रभात रंजन मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सहयात्रियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में पीड़ित की ओर से जीआरपी भटनी को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को एसओ बीबी राजभर ने घायल और उनके परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेन की गति, घटनास्थल की स्थिति, आसपास के सीसीटीवी कैमरों और संभावित चश्मदीदों की जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद भटनी से बेल्थरा रोड तक रेलखंड पर गश्त बढ़ा दी गई है। लार रोड रेलवे स्टेशन सहित आसपास के स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए ट्रेनों में तैनात स्टाफ से भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी को दें और अकेले यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
पुलिस का कहना है कि जांच में तेजी लाई गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भरोसा कायम रखा जा सके।