{"_id":"6a14a347ae3fec58ad0ad83a","slug":"fir-against-seven-for-assault-deoria-news-c-208-1-deo1035-182739-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट के आरोप में सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट के आरोप में सात पर प्राथमिकी
Tue, 26 May 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 26 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुजहना लाला गांव में 10 दिन पहले जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दंपती समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुजहना लाला गांव के राम नवमी पाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनके पुत्रों के नाम बैनामे की जमीन पर 16 मई की सुबह उनके भाई गोलबंद होकर कब्जा करने लगे। आरोप है कि जब वह मना करने गए तो उन लोगों ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जय गोविंद पाल, राजू पाल, बिट्टू पाल, मंशा देवी, कुशमावती देवी, सुमंत कुमारी व शंभू पाल पर प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।