{"_id":"6aea36598ffa3433bc0838cb","slug":"fir-against-five-people-for-assaulting-a-woman-deoria-news-c-208-1-deo1019-195894-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला से मारपीट में पांच लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला से मारपीट में पांच लोगों पर प्राथमिकी
Wed, 04 Nov 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रुपई गांव में महिला के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर मारपीट और दलित उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को कार्रवाई की।
गांव निवासी कुसुम देवी पत्नी अमरनाथ प्रसाद का आरोप है कि तीन दिन पहले पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद