फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fighting over old rivalry, case registered against four including couple

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दंपती समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fighting over old rivalry, case registered against four including couple
देवरिया। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट के मामले में तरकुलवा पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तरकुलवा अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी शंभू कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया है कि वह 21 सितंबर को अपने घर के पास चकरोड के पास लकड़ी की चौकी बना रहे थे, इस बीच गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गुप्ता देने लगे। आरोप है कि जब वे भाग कर घर के भीतर गए तो वे लोग घर में घुसकर उनको और उनकी भाभी दोनों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी भिरगुन, उनकी पत्नी, पंकज व पूजा के खिलाफ घर में घुस के मारने पीटने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed