{"_id":"63499d763f55d87d463a9f15","slug":"fighting-between-doctor-and-eye-checker-deoria-news-gkp4540524196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक व नेत्र परीक्षक में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक व नेत्र परीक्षक में हाथापाई
विज्ञापन
चिकित्सक व नेत्र परीक्षक में हाथापाई
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को एक नेत्र चिकित्सक व परीक्षक में हाथापाई हो गई। चिकित्सक ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, नेत्र परीक्षक ने चिकित्सक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में नेत्र विभाग व नेत्र परीक्षक कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ थी। चिकित्सक का कहना है कि मरीजों की भीड़ थी। महिलाएं व बुजुर्ग लाइन में खड़े होकर देर से इंतजार कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर नेत्र परीक्षण के एक कक्ष में गए तो एक नेत्र परीक्षक नहीं थे। फोन करने पर बाहर होने की बात कहते हुए दस मिनट में आने की बात कहे। वह अक्सर गायब रहते हैं। अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी तो उन्होंने लिखित देने को कहा। अन्य दो नेत्र परीक्षक भी शिकायती पत्र पर लिखे।
नेत्र परीक्षक डेढ़ घंटे बाद मेरे कक्ष में पहुंचे और अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई करने लगे, जिससे मुझे चोट आई। मैंने मेडिकल परीक्षण कराया और सूचना प्रिंसिपल को देने के साथ ही तहरीर पुलिस को दी है। उधर, नेत्र परीक्षक का कहना है कि मैं समय से आता हूं और ड्यूटी करता हूं। रेस्ट के दिन भी कार्य करता हूं। आज अवकाश के दिन भी आया था। इसी बीच किसी कार्य से दस मिनट के लिए गया और चिकित्सक पहुंचे और शिकायत कर दी। आने पर उनके पास जाकर पूछा तो बिगड़ गए और हाथापाई करने लगे। इसके बाद मैं वापस आ गया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि चिकित्सक व नेत्र परीक्षक में कुछ बात हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।