फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   fighting between 2 shopkeepers

Deoria News: ठेला लगाने के लिए मारपीट, एक ने दूसरे पर फेंका गर्म तेल

Thu, 18 Apr 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
fighting between 2 shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम सरया स्थित सपाती देवी के स्थान पर बुधवार को ठेला लगाने के विवाद में दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक ठेला लगाने वाले ने दूसरे पर गर्म तेल फेंक दिया और एक व्यक्ति का सिर फूट गया। पुलिस ने दोनों घायलों का इलाज भाटपाररानी अस्पताल में कराया।
ग्राम सरया स्थित सपाती देवी के स्थान पर ठेला लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। एक ठेला लगाने वाले ने दूसरे ठेला वाले सोनू कुमार (18) निवासी बंधीभीसा, थाना खामपार के ऊपर गरम तेल फेंक दिया। इससे उसकी पीठ जल गई तथा सरया के एक व्यक्ति जंग बहादुर का सिर फूट गया। दोनों का भाटपार रानी अस्पताल पर इलाज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दयाराम और धर्मेंद्र निवासी सरया को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर दो लोगाें को जेल भेज चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed