{"_id":"6710495d1e76118684027b84","slug":"fight-over-money-transaction-six-injured-deoria-news-c-208-1-deo1004-137769-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, छह घायल
Thu, 17 Oct 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोहनी गांव में मछली के पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। एक पक्ष ने दरवाजे पर चढ़कर तो दूसरे ने मछली मारने के बहाने बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोहनी गांव निवासी आलीम, रामप्रताप यादव उर्फ मुन्ना और पप्पू उर्फ दिलीप गिरि तीनों लोग पार्टनरशिप में एक तालाब का पट्टा ले रखे है। आरोप है कि दो बार मछली मारकर बेचा हुआ 40 हजार रुपये रामप्रताप यादव के पास है, जबकि तीसरी बार मछली की बिक्री का पैसा आलीम ने अपने पास रख लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे आलीम के दरवाजे पर तीनों लोग इकट्ठा होकर रुपये का बंटवारा करने वाले थे। इसी बीच किसी बात को लेकर आलीम से अनबन हो गई। आलीम ने आरोप लगाया है कि पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों पार्टनर और उनके साथ आए अन्य लोग मुझे मारने-पीटने लगे।