{"_id":"63a55edb190f96249649bd65","slug":"fight-in-mutual-dispute-injured-died-during-treatment-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आपसी विवाद में हुई मारपीट, घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आपसी विवाद में हुई मारपीट, घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Fri, 23 Dec 2022 02:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज़ एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज़ एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Dec 2022 02:45 PM IST
सार
कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात में हुए विवाद के बारे में किसी पक्ष ने सूचना नहीं दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आरोपी की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के सरबौली गांव में बृहस्पतिवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हो गया। इसमें दिलीप कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल दिलीप कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली पुलिस भोर में ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात में हुए विवाद के बारे में किसी पक्ष ने सूचना नहीं दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन