फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight in land dispute, two women injured

Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल

Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, two women injured
भटनी। नगर के ठाकुरजी कुटी वार्ड में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाएं मौके पर बेहोश हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की लापरवाही से मारपीट होने की बात कही है। भटनी नगर के ठाकुरजी कुटी वार्ड में लार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की जमीन है। बंटवारा और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में वर्षों से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। पिछले एक महीने से लार क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पुलिस और राजस्व टीम से गुहार लगा रहे है। बुधवार को कब्जे को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष भीड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed