{"_id":"6841e258bc4507ec8e01eebf","slug":"fight-in-land-dispute-five-including-four-women-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-155310-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार महिला समेत पांच घायल
Fri, 06 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
एकौना। रतनपुर गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में हुई मारपीट में चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी छोटे सरकार सिंह और नरेंद्र सिंह के बीच घर के पास सहन की जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। इस पर एक पक्ष बृहस्पतिवार की सुबह दीवार बनवा रहा था, दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से डंडे और ईंट चलने लगे।
मारपीट में गुड्डी देवी (40) पत्नी छोटे सरकार सिंह, गुड़िया (20), अमृता सिंह (25) पुत्री छोटे सरकार सिंह और दूसरे तरफ के पूनम सिंह (45) और नरेंद्र सिंह (50) घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी रुद्रपुर में कराया गया। घायलों में गुडि़या सिंह और अमृता सिंह को गंभीर चोट देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। संवाद