{"_id":"682b8067b53cd30c6f0d59ce","slug":"fight-at-beer-shop-case-filed-against-two-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-153901-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बियर की दुकान पर मारपीट, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बियर की दुकान पर मारपीट, दो पर केस
Tue, 20 May 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के एक कंपोजिट शराब की दुकान पर नशे में युवकों ने हंगामा किया। आरोप है कि दो युवकों ने एक शख्स की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
घटना रविवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। मेदनापुर गांव के शुभम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बियर की दुकान पर गए थे। इस दौरान दो युवक उनसे उलझ गए। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर सिर फोड़ दिया। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मौके से आरोपी भाग गए। पुलिस ने छोटू सिंह निवासी छितही बाजार और हिमांशु सिंह निवासी सांडा गौरी बाजार पर केस दर्ज किया है। संवाद
..
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद केस दर्ज
रुद्रपुर। बौरडीह गांव में एक शादी समारोह से बाइक चोरी के 20 दिन बाद भी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिस की शिकायत की थी। इसके बाद निस्तारण रिपोर्ट में पुलिस ने केस दर्ज किया। जंगल डोमडीला निवासी पंकज गौड़ ने बताया कि वह 30 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बौरडीह गांव में गया था। सड़क पर बाइक खड़ी थी। कुछ देर बाद बाइक चोरी हो गई। युवक ने सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। संवाद