फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fierce fight over abusing on phone in Deoria, two bikes burnt, shops closed

Deoria: देवरिया में फोन पर गाली देने को लेकर जमकर मारपीट, दो बाइक फूंकीं, बंद हुईं दुकानें

Sun, 18 Jun 2023 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

देवरिया में फोन पर गाली देने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में ग्राम प्रधान सहित 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान दो बाइकें भी फूंकीं गईं। इसके साथ ही दुकानें भी बंद हुईं। 

विज्ञापन
Fierce fight over abusing on phone in Deoria, two bikes burnt, shops closed
गाली देने को लेकर जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के मईल थाना इलाके के लार रोड कस्बे में शनिवार की देर रात फोन पर गाली देने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें ग्राम प्रधान सहित 12 लोग घायल हो गए। इस दौरान दो बाइक भी फूंक दी गईं। दहशत से दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। 
विज्ञापन


रविवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। मईल थाना इलाके के कुंडौली गांव में कुछ लोगों और लार रोड कस्बे के लोगों के बीच फोन पर अपशब्द बोलने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में कुंडौली गांव के प्रधान अतुल सिंह, अनूप सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, विवेक सिंह, गोलू सिंह, भुवर सिंह, सिंकू सिंह, अर्जुन राजभर, यशवंत सिंह और लार रोड कस्बा के धनजी सिंह, गुड़िया गुप्ता, पीयूष सिंह, अंकुश गुप्ता, बंटी गुप्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लार ले जाया गया। जहां से स्थिति गंभीर देख कुछ लोगों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने दो बाइक भी फूंक दी। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने मामले की छानबीन की। सीओ बरहज अंशुमन ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिय गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed