फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Female beat officers explained safety measures.

Deoria News: महिला बीट अधिकारियों ने सुरक्षा उपाय बताए

Sun, 21 Jun 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Female beat officers explained safety measures.
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के सभी थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं तथा आमजन को सुरक्षा के उपाय बताए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में जानकारी देकर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद भी किया गया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने माहनपार व बघौली, महिला थाना पुलिस ने कलक्ट्रेट परिसर, महुली पुलिस ने सिंघापुर, धनघटा पुलिस ने परसाकला व दुघराकला, मेंहदावल पुलिस ने उत्तरपट्टी व नई बाजार तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने पटनी और पोखर भिटवा में महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed