फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fearless 307 gang members again spread terror in Kashipur

Deoria News: बेखाैफ 307 गैंग के गुर्गों ने काशीपुर में फिर फैलाई दहशत

Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fearless 307 gang members again spread terror in Kashipur
रुद्रपुर। क्षेत्र के काशीपुर गांव में होली के दिन 307 गैंग के गुर्गों की हुड़दंगई के बाद ग्रामीणों में दहशत है। गांव से लेकर सड़क तक स्टंटबाजी कर भय का माहौल बनाने वाले मनबढ़ों की पत्थरबाजी की घटना को लेकर गांव में तनाव बना है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने गांव का दौरा किया। उन्होंने घटना के बारे में अलग-अलग बयान दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। होली के दिन हुई घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से गांव वालों ने नाराजगी जताई। कहा कि गांव में घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। 24 घंटे में शांतिभंग के आरोप में तहसील से उन्हें जमानत मिल गई। शनिवार की देर शाम गांव में आरोपी काला शीशा लगे स्कार्पियों से हूटर बजाते हुए पहुंचे। रात में दर्जन भर अन्य गांव से युवकों ने पहुंचकर बाइक दौड़ाई। घटना को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है और स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर वह पीड़ितों से ही साक्ष्य का वीडियो मांग रही है। रविवार की दोपहर एएसपी के पहुंचते ही आरोपी के घर से करीब दस युवक मझना नदी की तरफ भाग निकले। युवक नदी पार कर जंगल डोमरडीला और जोगिया बुजुर्ग गांव के रास्ते फरार हो गए। गांव वालों ने पुलिस से आरोपियों को चिह्नित करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed