फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father wept helplessly at son's crib

Deoria News: बेटे की क्रब पर बेजार होकर रोया पिता

Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Father wept helplessly at son's crib
इकलौते बेटे को दुबई से आए पिता ने दी मिट़टी
विज्ञापन

बेटे को दुबई बुलाना चाहते थे कादिर
पांच बहन और मां का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भाटपाररानी सड़क हादसे में गाड़ी के चालक अरशद की मौत से उसके पिता कादिर के परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। दुबई में कमाने गए पिता को बेटे की मौत की खबर मिलने पर वह तत्काल घर के लिए निकल पड़े। मंगलवार दोपहर बाद पिता ने अपने इकलौते बेटे को मिट्टी दी, तो वह फफक कर रो पड़े। बेटे की कब्र से लिपट कर पिता को रोते देख मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। अमौनी खास गांव का रहने वाला अरशद प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का आर्थिक सहयोग करता था। अरशद के पिता कादिर खान सऊदी अरब में कमाते हैं। अरशद के परिवार में मां शादरा खातून और बहन काजल, नाजो, मनीषा, बिट्टू और सिट्टू हैं। तीन बहनों का निकाह हो चुका है। सोमवार को हुए हादसे में अरशद की मौत हो गई। पिता इकलौते बेटे को खोकर बदहवास की स्थिति में गांव पहुंचे। कफन में लिपटे बेटे को देख वह बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पिता को ढांढस बंधाया और कब्रिस्तान पर रस्म अदायगी के लिए ले गए। कादिर के अनुसार वह बेटे अरशद को दुबई में ही गाड़ी चलाने के लिए जल्द बुलाने की तैयारी कर रहे थे। वह बेटे का निकाह कर दुबई में नौकरी लगवाने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन हादसे में बेटे की जान चली गई। कादिर के परिवार में उनकी पत्नी ने इकलौते बेटे और पांच बेटियां, भाई को खोकर बदहवास स्थिति में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed