{"_id":"62fbe3a92a8e0f7e3e4b69b9","slug":"father-died-by-current-in-saving-daughter-deoria-news-gkp4472256186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटी को बचाने गए पिता की करंट से मौत, गांव में फैला मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटी को बचाने गए पिता की करंट से मौत, गांव में फैला मातम
Wed, 17 Aug 2022 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:39 AM IST
सार
तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा गांव के रहने वाले रामपति सिंह (45) पुत्र स्व. राम नारायण की बेटी अंजली सोमवार की रात दस बजे फर्राटा पंखा लगा रही थी। पंखे में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गई। उसकी चीख को सुनकर बगल में सो रहे पिता रामपति सिंह उसे बचाने गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव में बेटी को बचाने गए पिता की करंट में आने से सोमवार को मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा गांव के रहने वाले रामपति सिंह (45) पुत्र स्व. राम नारायण की बेटी अंजली सोमवार की रात दस बजे फर्राटा पंखा लगा रही थी। पंखे में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गई। उसकी चीख को सुनकर बगल में सो रहे पिता रामपति सिंह उसे बचाने गए। इस दौरान पंखा उनके ऊपर ही गिर गया और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
आनन-फानन इलाज के लिए परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम फैल गया। पत्नी माधुरी, बेटे अजीत और अमित का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद