{"_id":"63139647ba7aeb30371e223e","slug":"father-became-pradhan-son-given-1-crore-for-village-deoria-news-gkp4492872123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता बने प्रधान, बेटे ने दिया गांव को एक करोड़ का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता बने प्रधान, बेटे ने दिया गांव को एक करोड़ का दान
विज्ञापन
सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव फ़ाइल फ़ोटो अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपटटी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता बने प्रधान, बेटे ने दिया गांव को एक करोड़ का दान
पिता के प्रधान बनने के बाद बेटे ने निभाया वादा, निजी धन से करा रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान बेटे ने ग्रामवासियों से वादा किया था कि पिता अगर चुनाव जीत गए तो अपनी कमाई से एक करोड़ गांव को देंगे। इससे गांव का विकास होगा। गांव के लोगों ने वादे पर भरोसा कर विजयी बिना दिया। अब पिता के ग्राम प्रधान बनने की खुशी में गांव के विकास के लिए पुत्र ने अपने निजी बजट से एक करोड़ रुपये से विभिन्न काम शुरू कर दिए हैं।
विकास खंड पथरदेवा के मेदीपट्टी गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव में समाजसेवी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक गिरजा लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े थे। गांव की जनता ने चुनाव जिता दिया। चुनाव जीतने के बाद सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने घोषणा की कि गांव के विकास के लिए मैं अपने पास से एक करोड़ रुपये दे रहा हूं।
उनके दिए निजी बजट से गांव में आरसीसी सड़क, नाली का निर्माण किया जा रहा है। गांव में आरसीसी सड़क बन रही हैं। सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव का सपना है कि पांच साल में गांव का विकास इस कदर करना है कि गांव का प्रदेश में स्थान हो। यह गांव मॉडल बने।
विज्ञापन
मेदीपट्टी गांव चार मजरों में बंटा हैं। इनमें मेदीपट्टी मजरे के विकास के लिए 40 लाख, मेदीपट्टी टोला को 28 लाख, अराजी मेदीपट्टी को 18 लाख, बेलवनिया को 14 लाख रुपये दिए गए। सभी मजरों में निजी बजट से आरसीसी व नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।
कोट
गांव के चहुमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हूं। गांव को प्रदेश का मॉडल गांव बनाना है। सरकार का जो भी बजट होगा, उसका शत-प्रतिशत काम हो रहा है। वहीं, मेरे दिए गए निजी बजट से गांव का चहुंमुखी विकास जारी है।
-सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपटटी