फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father and son were brutally beaten up when they were stopped from dancing on stage

Deoria News: स्टेज पर डांस करने से रोका तो पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा

Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Father and son were brutally beaten up when they were stopped from dancing on stage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। पिपरा खेमकरण गांव में स्टेज पर चढ़कर डांस करने से रोकने पर कुछ मनबढ़ों ने रिश्तेदारी में गए पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद बरात में अफरातफरी मच गई।
घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर मोहल्ला निवासी नेउर चौहान और उनका बेटा धीरज चौहान रविवार को क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव में रिश्तेदार दीपचंद चौहान के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि लड़की की बरात आई थी। आर्केस्ट्रा भी था। द्वार पूजा के बाद बारात में आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप ने स्टेज पर डांस शुरू किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच पिपरा खेमकरण गांव और बगल गांव के कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर डांसरों के साथ डांस करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर युवकों ने नेउर चौहान की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे बेटे धीरज की भी हमलावरों ने जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मौके पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed