फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers will start public awareness campaign from Mundera elders from 21st

Deoria News: 21 से मुंडेरा बुजुर्ग से किसान शुरू करेंगे जनजागरण अभियान

Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers will start public awareness campaign from Mundera elders from 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बाईपास से प्रभावित किसानों की बैठक भारतीय किसान यूनियन एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में विक्रम पब्लिक इंटर कॉलेज महुआनी चौराहा पर रविवार की सुबह में हुई।
बैठक में किसानों ने सामूहिक रूप से आंदोलन को तेज करने एवं 21 नवंबर से कफन बांधकर मुंडेरा बुजुर्ग से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा एवं किसी भी कीमत पर पेपर जमा नहीं करने के लिए किसानों से हस्ताक्षर कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जनजागरण अभियान बाईपास से प्रभावित सभी 32 गावों के किसानों के बीच चलाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू पूर्वी उप्र के उपाध्यक्ष व किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की हठधर्मिता के आगे किसान झुकने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही ने कहा कि कुछ किसानों को मुआवजा बांटकर जिला प्रशासन सभी किसानों को गुमराह कर रहा हैं। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को जागरूक करके आगामी दो दिसंबर से प्रभावित किसानों द्वारा डीएम कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि 21 नवंबर से मुंडेरा बुजुर्ग से शुरू होने वाला जनजागरण अभियान 30 नवंबर को सिरजम में समाप्त होगा। किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन की हठधर्मिता के आगे हम झुकने वाले नहीं है। प्रशासन सभी किसानों को गुमराह कर रहा है। पेपर जमा नहीं करने के लिए किसानों से हस्ताक्षर कराया जाएगा। जनजागरण अभियान सिरजम में समाप्त होगा।

बैठक में भूमि बचाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता सुग्रीव मिश्रा, अजय मणि त्रिपाठी, लाल प्रताप सिंह, संजय सिंह, राजनाथ यादव, लाल प्रताप सिंह, केसरी नंदन गुप्ता, शिवाजी चौहान, राघवेंद्र चौहान, सुधीर चौहान, नूर आलम खान, सतेंद्र यादव, हरिलाल यादव, ध्रुव नारायण चौहान, विवेकसोनी समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed