फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers Union has demonstrated

किसान संघ ने प्रदर्शन किया

Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 13 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रबी और खरीफ फसलों के नुकसान पर दो तिहाई से अधिक किसानों को
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया।

किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किसान हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। बाद में राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता को दिया।भारतीय किसान संघ ने दो तिहाई से अधिक किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने पर गुस्से का इजहार किया।

किसान नेताओं ने कहा कि पिछले साल रबी और खरीफ के सीजन में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। जिला प्रशासन ने रबी के नुकसान की भरपाई के लिए 99 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई। लेकिन शासन ने महज 30 करोड़ 35 लाख रुपये ही जिला प्रशासन को मुहैया कराया।

इसका लाभ केवल 20 फीसदी किसानों को हुआ है। अभी भी 80 फीसदी किसानों को मुआवजा की दरकार है। जिला प्रशासन को अभी 60 करोड़ सात लाख रुपये की जरूरत है। किसानों को धान के बर्बाद फसल पर भी मुआवजा मिलना चाहिए।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से मिले धन के वितरण में गड़बड़ी की गई है। किसान नेताओं ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड पर बीमा कंपनियों की ओर से प्रीमियम कटौती के बाद भी क्षतिपूर्ति नहीं दी गई। धरने में सुलभ बाजार और किसानों को कृषि कार्यों का प्रशिक्षण दिलाने की मांग की गई।

इस मौके पर शिव नारायण मिश्र, रामानंद सिंह, शेषनाथ तिवारी, महेश्वर पांडेय, चंद्रिका सिंह, बिजेंद्र पांडेय, गुलाब यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गोपाल तिवारी, राम मिलन भारती, मुकेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed