फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer's dead body found at crossroads under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में चौराहे पर मिला किसान का शव

Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found at crossroads under suspicious circumstances
बरहज। क्षेत्र के करायल शुक्ल चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध गोपालपुर मोहल्ला निवासी श्रीराम यादव (43) का शव संदिग्ध हाल में मिला। जानकारी होने पर चौराहे पर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। श्रीराम की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा थी।
विज्ञापन

करायल शुक्ल के गोपालपुर निवासी श्रीराम का शव चौराहे पर संदिग्ध हाल में मिला। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना मदनपुर पुलिस को दी। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नवीन चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। हालांकि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं थे। श्रीराम के मौत की जानकारी होने पर भाई और उनके परिवार के लोग पहुंच गए। श्रीराम करीब डेढ़ वर्ष से अपने भाईयों से अलग रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेचा हुआ था। लोग कुछ दिनों से उन्हें अवसादग्रस्त होना बता रहे हैं। मदनपुर थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed