फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   farmer murdered

Deoria News: खेत में सोए किसान की गला काटकर हत्या

Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
farmer murdered
फोटो-
विज्ञापन

बेटे की नामजद तहरीर पर पांच के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज
भाटपार रानी थाने के ग्राम दनउर में हुई वारदात



मौके पर पहुंचे एएसपी व फॉरेंसिक टीम, घटना की जानकारी व नमूने लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम दनउर में बुधवार की रात जंगली जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में सोए एक किसान की कुछ लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष, सीओ तथा एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसान के पुत्रों व परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के नमूना लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।
ग्राम दनउर निवासी राम आसरे यादव उर्फ कुकर (55) पुत्र स्व. जंगली यादव दनउर-भटनी मार्ग पर गांव के बाहर अपने खेत की रखवाली के लिए सोए थे। रात में कुछ लोगों ने उनका गला, कनपटी सहित शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। राम आसरे गांव में लोगों की गाय-भैंस दूह कर अपनी जीविका चलाते थे। वह अपने घर का निर्माण करा रहे थे। गांव के ही कुछ लोगों पुलिस से काम रुकवा दिए थे। सुबह देर तक जब पति घर नहीं आए तो पत्नी गुनराजी देवी उन्हें जगाने पहुंचीं। वहां घटना देखकर रोने-चिल्लाने लगीं। यह देख गांव के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सुबह छह बजे थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय, सीओ एसपी सिंह दलबल सहित पहुंचे तथा आसपास घटना का निरीक्षण किए। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर झोले में कुछ शराब की बोतलें व गिलास बरामद हुई है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के आने तथा एएसपी डॉक्टर भीम कुमार गौरव के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राम आसरे यादव के चार बेटे रंजन, नंदलाल, मनीष और दीपक हैं। दो लड़के बाहर रहते हैं। मनीष और दीपक घर पर थे। पत्नी गुनराजी देवी व पुत्रों का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस राम आसरे यादव के छोटे बेटे दीपक यादव की नामजद तहरीर पर गांव के ही जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, नकुल सिंह, मनीष पटेल और विपिन सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। एएसपी डॉक्टर भीम कुमार गौरव ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed