{"_id":"5d1cdb968ebc3e3cdd79c4df","slug":"fanda-deoria-news-gkp31253959","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
रामपुर कारखाना के पुरैनी गांव का रहने वाला था रामकेश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव का है। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र केे पुरैनी गांव के जनकधारी चौहान का परिवार बुधवार की सुबह गांव के किनारे घोठा पर अपने काम में लगा हुआ था। उनका बेटा रामकेश चौहान (33) किसी काम से चौराहे पर गया था। वापस आकर गांववाले घर में कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो रामकेश फंदे पर झूल रहा था। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। उसकी मौत हो चुकी थी। रामकेश के आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। मौत से पिता जनकधारी चौहान, माता राजमती बदहवाश थे। वहीं, पत्नी सरोज देवी पति को खोकर बेसुध थीं। उसकी दो बेटियां रुकमणी, रंजू और एक बेटा राज है। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे एसआई रवींद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत उन्होंने बताया कि युवक घर में फांसी पर झूल गया था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।