फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family who was on the roof, thieves who took cash and jewelery below

Deoria News: छत पर सो रहा था परिवार, नीचे नकदी और जेवरात बटोर ले गए चोर

Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Family who was on the roof, thieves who took cash and jewelery below
भागलपुर/मईल। महलिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 20 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महलिया निवासी हंसनाथ कुशवाहा के घर में चोरी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और उमस के कारण अधिकतर परिवार नीचे के कमरों में ताला लगाकर छत या घर के बाहर सो रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात में घर का ताला खोल लिया।
विज्ञापन


सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो कमरे का ताला खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद, नाक-कान के सोने के आभूषण तथा अन्य सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही मईल पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। एसओ विकास नाथ ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व भी हंसनाथ कुशवाहा के घर चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed